— खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, CMHO ने 7 डॉक्टरों को नोटिस जारी
डिंडौरी। जिला चिकित्सालय में लापरवाही को लेकर प्रकाशित खबर के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डिंडौरी ने जिला चिकित्सालय के सात डॉक्टरों को 28 मार्च 2026 को प्रातःकालीन ओपीडी में अनुपस्थित रहने पर 24 घंटे में लिखित स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया है।
CMHO पांडेय ने स्पष्ट किया कि कलेक्टर के आदेश पर निरीक्षण के दौरान सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए, जिससे मरीजों को गंभीर असुविधा हुई और अस्पताल की सेवा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। नोटिस प्राप्त डॉक्टरों में डॉ अजय राज, डॉ धनराज सिंह, डॉ दिलीप रंगारे, डॉ मिनी मोर्वी, डॉ कमलेश राज, डॉ कन्हैया बघेल और डॉ अमित जैन शामिल हैं। CMHO ने पत्र में कहा कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल पूरी मामले को लेकर जनधारा न्यूज वेबसाइट में प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर जिला अस्पताल में हो रही लापरवाही को दिखाया गया था। जिसपर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित डॉक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
— ये रहा पूरा मामला
Dindori News : अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर ! डॉक्टर गायब, मरीज घंटों इंतजार को मजबूर….
