— देर रात गोपालपुर के पास हुआ हादसा, बजाग अस्पताल में पिता का इलाज जारी
डिंडौरी जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोपालपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिता अपनी बेटी के साथ खारीडीह गांव से पलकी टोला की ओर कार से जा रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना में घायल पिता को तत्काल इलाज के लिए बजाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




