Dindori News : ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की शुरुआत, नर्मदा तट पर ग्रामीणों ने किया श्रमदान…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। जनपद पंचायत अमरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरी में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत मां नर्मदा के तट पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की शुरुआत की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और नर्मदा तट की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

 

अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों ने नदी किनारे फैली गंदगी को हटाया, प्लास्टिक कचरे का निष्पादन किया तथा जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। इस पहल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

 

 

जनपद पंचायत अमरपुर के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में इस अभियान को गति देते हुए जल संवर्धन, जल संचयन एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों की शुरुआत कर दी गई है। गांव-गांव में तालाब, कुओं और अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण और संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन है और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और सामूहिक प्रयास से जल संकट से निपटने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने भी इस अभियान को निरंतर जारी रखने और अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ व सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *