भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की गई हैं। यह नियुक्तियां मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम द्वारा जारी आदेश के तहत की गईं, जिन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल की सहमति प्राप्त है।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी सूची के अनुसार संगठन के विभिन्न आयामों को सुदृढ़ करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगीता चारेल (रतलाम) को स्वयं सहायता समूह आयाम, दशरथ कलमे (खंडवा) को संस्कृति आयाम, विरेन्द्र सिंह बघेल (हरदा) को प्रबुद्धजन आयाम, संजय शाह को हितरक्षा आयाम और सुभाष सिंह पंवार (खरगौन) को स्वास्थ्य आयाम का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं संगठन विस्तार के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। प्रमुख रूप से जयराम गावर (झाबुआ), संदीप कुमार कुलस्ते (बालाघाट), खुशीलाल राठौर (खंडवा), सुरेन्द्र मरकाम (सिवनी), लोचन सिंह मर्सकोले (जबलपुर ग्रामीण), एकता ठाकुर (कटनी), आशाराम भारतीया (पांढूर्णा), शैलेन्द्र चौहान (देवास), शैतान सिंह पटेल (आलीराजपुर), अनिता भांडेरिया (अशोकनगर) एवं आदित्य चंदौलिया (गुना) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त आशीष कुमार कोल (रीवा), सपना पनिका (सिंगरौली), विकास डावर (खरगौन), कल्याण सिंह डामोर (रतलाम), अर्चना कोरचे (उमरिया), मोरेश्वर मर्सकोले (छिंदवाड़ा), गुरू प्रसाद धुर्वे (नरसिंहपुर), राजेन्द्र कोल (सतना), अजमेर भूरिया (नीमच), बबलू उईके (हरदा), रेवतीरमन राजोखेड़ी (इंदौर), विशाल रावत (धार नगर), रामपाल चौहान (इंदौर ग्रामीण) एवं कलसिंह पटेलिया (श्योपुर) को भी जिला प्रभारियों के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए जनजातीय समाज के बीच पार्टी को और मजबूत करेंगे। देखें पूरी लिस्ट.…


