Dindori News : पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक व शिक्षकों को जनगणना में सटीकता के निर्देश, प्रशासन सख्त…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

जनगणना कार्य के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, एसडीएम ने दिए त्रुटिरहित कार्य के निर्देश

डिंडौरी। कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम हॉल में जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

 

 

प्रशिक्षण में विकासखंड के राजस्व निरीक्षक, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, मोबिलाइजर एवं शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम ने जनगणना कार्य की महत्ता बताते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण किया जाता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित प्रपत्रों को पूरी सावधानी और शुद्धता के साथ भरें।

 

 

प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण, डिजिटल माध्यमों के उपयोग एवं प्रपत्रों के सही तरीके से भरने की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपस्थित कर्मचारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

 

एसडीएम सुश्री मेरावी ने सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए, ताकि जनगणना कार्य समयबद्ध और सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके। इस अवसर पर तहसीलदार रामप्रसाद मार्को, नायब तहसीलदार शशांक शेण्डे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *