Dindori RTO News : डिंडौरी में परिवहन विभाग में बड़ा बदलाव ! दीपक भलावी बने प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी। मध्यप्रदेश शासन के परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार डिंडौरी जिले में जिला परिवहन अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया गया है। पूर्व में जिला परिवहन अधिकारी अनूपपुर के पद पर पदस्थ सुरेन्द्र सिंह गौतम को डिंडौरी जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। शासन द्वारा जारी आदेश दिनांक 10 मार्च 2026 के माध्यम से उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

 

इसके बाद राज्य शासन द्वारा 16 मार्च 2026 को जारी नए आदेश के तहत परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर में पदस्थ परिवहन निरीक्षक दीपक भलावी को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ आगामी आदेश तक प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी डिंडौरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शासन द्वारा जारी दोनों आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। देखें आदेश…

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *