Dindori Road Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक की मौके पर मौत…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरवरपुर का मामला 

डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरवरपुर के समीप विगत दिन शनिवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान महेंद्र मरावी (40 वर्ष) पिता मोलेराम मरावी निवासी ग्राम गिरवरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेंद्र मरावी ट्रैक्टर लेकर किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *