Holi Holiday 2026 : मध्यप्रदेश में होली अवकाश को लेकर भ्रम, शिक्षकों ने मांगी स्पष्टता…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी। मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा जारी होली अवकाश को लेकर इस बार भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के राजपत्र में होली का अवकाश 03 मार्च को घोषित किया गया है, जबकि शिक्षा विभाग, आयुक्त लोकशिक्षण संचालनात्मक द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर में यह अवकाश 04 मार्च को दर्शाया गया है।

 

शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति ऑनलाइन विभागीय पोर्टल EHRMS पर दर्ज की जा रही है और इसी आधार पर वेतन भी तैयार होगा। वर्तमान में पोर्टल पर 02, 03 और 05 मार्च को अवकाश दर्शाया जा रहा है, जिससे वेतन और उपस्थिति में गड़बड़ी का खतरा बन गया है।

 

शासकीय शिक्षक संगठन, जिला डिंडौरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार से स्पष्टता प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को वर्तमान में जनजातीय कार्य विभाग के आदेश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पोर्टल पर दिखाए गए तीनों दिनों के अवकाश को मानना पड़ रहा है। सभी शिक्षकों की मांग है कि सरकार जल्द स्पष्ट निर्देश जारी करे, ताकि वेतन और उपस्थिति संबंधी कोई विवाद न हो।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *