Mp Political News : भोपाल में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, कई घायल,डिंडौरी के राकेश परस्ते बेहोश, FIR दर्ज…

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

भोपाल। शिवाजी नगर स्थित मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर विगत दिन शनिवार को लगभग 4:15 बजे बीजेपी युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक भिड़ंत हुई। पुलिस की शिकायत पत्र के मुताबिक बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे राकेश परस्ते (32 वर्ष, ग्राम विक्रमपुर, थाना शहपुरा, जिला डिंडौरी) और उनके साथी पुलिस बैरिकेटिंग के पास शांतिपूर्ण नारेबाजी कर रहे थे।

इसी दौरान, कांग्रेस के युवा अध्यक्ष अमित खत्री और उनके समर्थक अभिनव बारोलिया, मुजाहिद सिद्दकी, गोपिल कोटवाल, अमित शर्मा, अभिषेक शर्मा, दीपू तोमर, अभय, प्रदीप अहिरवार समेत लगभग 50-60 कार्यकर्ताओं ने अचानक हमला कर दिया। राकेश परस्ते ने आरोप लगाया कि उन्हें जाति सूचक शब्द कहे गए और जान से मारने की कोशिश की गई।

हमले में राकेश परस्ते, मोहित अग्रिहोत्री, योगेश शिवहरे, भास्कर शुक्ला, शांतनु गुरू, विश्वेन्द्र मंडलोई, स्वपनिल वानखेड़े, गौतम चौहान समेत कई अन्य कार्यकर्ता घायल हुए। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों पर लोहे की रॉड, पत्थर, डंडे और टाइल के टुकड़े से हमला किया गया। विशेष रूप से, प्रदीप अहिरवार द्वारा राकेश परस्ते के पैर में लोहे की रॉड मारी गई, जिससे वे बेहोश हो गए। घायलों को तत्काल नर्मदा अस्पताल, भोपाल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने राकेश परस्ते और मोहित अग्रिहोत्री की चोटों को गंभीर बताया।

 

थाना हबीबगंज के उनि नारायण सिंह ठाकुर द्वारा दर्ज शिकायत पत्र में बताया गया है कि शिकायतकर्ता ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मौके पर मौजूद CCTV फुटेज और प्रदर्शनकारियों द्वारा बनाई गई वीडियो रिकॉर्डिंग खंगालना शुरू कर दिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, लेकिन पुलिस ने तत्काल सुरक्षा बढ़ा दी और दोनों पक्षों को अलग कर दिया।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

थाना हबीबगंज पुलिस ने अपराध क्रमांक 26/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 191(2), 191(3), 190, 296(बी), 115(2), 118(2), 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विवेचना की जा रही है, वीडियो फुटेज एवं चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *