भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2023 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल से 20 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा अनुशंसित मुख्य सूची के अभ्यर्थियों को विकास खण्ड अधिकारी (BDO) के पद पर दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए प्रावधिक रूप से नियुक्त किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चयनित अधिकारियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से संबंधित जनपद पंचायतों में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में पदस्थ किया गया है।
इन 13 अधिकारियों को मिली नियुक्ति एवं पदस्थापना
आदेश के अनुसार अधिकारियों के नाम एवं उनकी पदस्थापना इस प्रकार है—
रोहित कुमार उपाध्याय – जनपद पंचायत समनापुर, जिला डिण्डौरी
शिवम दीक्षित – जनपद पंचायत करंजिया, जिला डिण्डौरी
भारती धाकड़ – जनपद पंचायत शिवपुरी, जिला शिवपुरी
भारती ठाकुर – जनपद पंचायत सागर, जिला सागर
सचिन कुमार अग्रवाल – जनपद पंचायत घाटीगांव, जिला ग्वालियर
शालू दोहरे – जनपद पंचायत लवकुशनगर, जिला छतरपुर
स्वराज सायलिया – जनपद पंचायत बजाग, जिला डिण्डौरी
झलकन – जनपद पंचायत भैंसदेही, जिला बैतूल
ऋतिक सोलंकी – जनपद पंचायत डही, जिला धार
संदीप मोझाल्दा – जनपद पंचायत खरगोन, जिला खरगोन
मनीषा रावत – जनपद पंचायत कुक्षी, जिला धार
प्रचीन डाबर – जनपद पंचायत नर्मदापुरम, जिला नर्मदापुरम
शुभम निनामा – जनपद पंचायत खंडवा, जिला खंडवा
डिंडौरी जिले की सभी जनपद पंचायतों में नई तैनाती
आदेश के तहत डिंडौरी जिले की तीनों जनपद पंचायतों—समनापुर, करंजिया और बजाग—में नए प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की पदस्थापना की गई है, जिससे जिले में पंचायत प्रशासन को पूर्ण नेतृत्व मिला है।
निलंबन नहीं, नियमित प्रशासनिक नियुक्ति
पत्र की समीक्षा से यह स्पष्ट है कि यह आदेश निलंबन से संबंधित नहीं है, बल्कि राज्य सेवा परीक्षा 2023 के तहत चयनित अधिकारियों की नियमित प्रशासनिक नियुक्ति एवं पदस्थापना का आदेश है।

