Ladli Behna Yojana : आज 14 फरवरी को लाड़ली बहनों के खातों में आएगी 33वीं किस्त, होगा ₹1836 करोड़ का अंतरण….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना के तहत शनिवार को बहनों को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगर पंधाना, जिला खंडवा में आयोजित कार्यक्रम में योजना की 33वीं किस्त के रूप में ₹1500 प्रति लाभार्थी की राशि बहनों के खातों में अंतरित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को कुल ₹1836 करोड़ की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जायेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम दोपहर करीब 2:40 बजे शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत से अब तक बहनों को कुल ₹52,304 करोड़ की राशि अंतरित की जा चुकी है।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है और लाड़ली बहना योजना इसका जीवंत उदाहरण है।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे अभ्युदय मध्यप्रदेश के विजन को रेखांकित किया गया। प्रदेश सरकार का मानना है कि लाड़ली बहना योजना से महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है और आने वाले समय में इसके लाभ और व्यापक स्तर पर देखने को मिलेंगे।

सोर्स:- जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *