MP IAS Transfer News : मध्यप्रदेश शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, देखें पूरी IAS सूची…

Rathore Ramshay Mardan
4 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक फेरबदल करते हुए स्थानापन्न एवं अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश मंत्रालय, भोपाल से 13 फरवरी 2026 को जारी हुआ है और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

जारी आदेश के मुताबिक 

जारी आदेश के अनुसार 1991 बैच के IAS अधिकारी अशोक वर्णवाल को अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग का भी प्रभार सौंपा गया है। वे कृषि उत्पादन आयुक्त, पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण आयुक्त, महानिदेशक एप्को और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। 2000 बैच के IAS अधिकारी संदीप यादव को प्रमुख सचिव, वन विभाग के साथ-साथ प्रमुख सचिव, प्रवासी भारतीय विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं 2009 बैच के अधिकारी अजय गुप्ता को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात विशेष गढपाले को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

        विभाग द्वारा जारी आदेश

प्रशासनिक बदलावों के तहत 2009 बैच के IAS अधिकारी मनीष सिंह को आयुक्त, जनसंपर्क मध्यप्रदेश, भोपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे परिवहन विभाग, मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी तथा मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड से जुड़े दायित्वों का निर्वहन भी करेंगे। साथ ही उन्हें मध्यप्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 2010 बैच के IAS अधिकारी अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर कुमार पुरुषोत्तम को केवल इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। अन्य आदेशों के अंतर्गत 2010 बैच के दीपक कुमार सक्सेना को आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश, ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया गया है। 2011 बैच के उमाशंकर भार्गव को राज्यपाल के उप सचिव, राजभवन भोपाल नियुक्त किया गया है। 2016 बैच के सुनील दुबे को जिला पंचायत आलीराजपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

             विभाग द्वारा जारी आदेश

इसी प्रकार 2016 बैच की संघमित्रा गौतम को अपर परियोजना संचालक, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, भोपाल, 2019 बैच की नंदा भलावे कुशरे को जिला पंचायत रायसेन का मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा 2019 बैच के कमल सोलंकी को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अतिरिक्त 1994 बैच के IAS अधिकारी शिवशेखर शुक्ला को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अस्थायी रूप से अपर मुख्य सचिव, जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी किया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को विभिन्न विभागों में कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और संतुलित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सोर्स:—सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, मध्यप्रदेश ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *