डिंडौरी। जनअभियान परिषद विकासखंड डिंडौरी द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के मानचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं विशिष्ट अतिथियों के तिलक-वंदन के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विकासखंड समन्वयक गणेश राजपूत ने अपने उद्बोधन में नशामुक्ति, जल संरक्षण, स्वदेशी अपनाने एवं बाल संस्कार जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए ग्राम स्तर पर जागरूकता और सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
कार्यशाला के पश्चात ग्रामवासियों द्वारा श्रमदान किया गया, जिसमें 30 बोरियों का बोरी बंधान किया गया। अंत में उपस्थित लोगों ने स्वदेशी अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक गणेश राजपूत, परामर्शदाता रतन बेलिया, नवांकुर संस्था अध्यक्ष प्रेमलाल बनवासी, ग्राम पटेल बलम सिंह मरावी, स्कोप सिंह सैयाम, दयाल परस्ते, सुखसेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




