Dindori News : सचिव सेवा सिंह राजपूत की ग्राम सभा में गैरमौजूदगी से भाखा माल में हंगामा ! 15 दिन में स्थानांतरण की मांग..

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जनपद पंचायत अमरपुर की ग्राम पंचायत भाखा माल में ग्राम सभा में सचिव सेवा सिंह राजपूत की लगातार गैरहाजिरी के कारण ग्रामीणों में रोष देखने को मिला। ग्राम पंचायत क्षेत्र के चार गांवों के ग्रामीण 16 जनवरी को आयोजित ग्राम सभा में उपस्थित हुए, लेकिन सचिव के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया और सचिव के विरुद्ध प्रस्ताव पारित कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव कार्यालय में नियमित रूप से नहीं आते हैं, फोन पर संपर्क नहीं किया जाता और जब वह बिलासर जाते हैं तो पंचायत में मिलने पर जोर दिया जाता है। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रस्ताव में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सौंपते हुए कहा कि 15 दिनों के भीतर सचिव का स्थानांतरण कर नए सचिव की व्यवस्था की जाए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) लवकेश नारनोरे ने प्रस्ताव मिलने के बाद इसे जिला पंचायत कार्यालय डिंडौरी भेजने का आश्वासन दिया और समस्या का निराकरण करने की बात कही। ग्राम सभा में ग्राम पंचायत सरपंच देवेंद्र साण्डया, उप सरपंच चंद्र सिंह ठाकुर, वार्ड पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो मजबूरन वे चक्काजाम जैसी कड़ी कार्रवाई करने को भी तैयार हैं और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *