भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी तथा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) परीक्षा वर्ष 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी अब अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

मण्डल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थी अपने रोल नंबर अथवा आवश्यक विवरण दर्ज कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। मण्डल ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र, तिथि एवं समय संबंधी विवरण प्रवेश पत्र में ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी है। प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर विद्यार्थी अपने संबंधित विद्यालय अथवा माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संपर्क कर सकते हैं।
