Dindori News : खाद (उर्वरक) लेने के लिए अब लाइन नहीं! ई-टोकन सिस्टम लागू , जानिए पूरी प्रक्रिया…..

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। किसानों को समय पर, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा ई-टोकन आधारित उर्वरक वितरण प्रणाली लागू की जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत किसान अब स्वयं अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ई-टोकन जारी कर अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक क्रय कर सकेंगे।

ई-टोकन प्राप्त करने के लिए किसान गूगल पर https://mpkrishi.org लिंक के माध्यम से ई-विकास प्रणाली अथवा https://etoken.mpkrishi.org पोर्टल पर जाकर अपने आधार नंबर एवं ओटीपी दर्ज कर लॉग-इन कर सकते हैं। लॉग-इन के बाद एग्री स्टैक (फार्मर आईडी) के माध्यम से किसान की कृषि भूमि की जानकारी स्वतः अपडेट हो जाएगी।

इसके पश्चात किसान को बोई जाने वाली फसल, रकबा एवं मौसम का चयन करना होगा। चयन के आधार पर पोर्टल द्वारा फसल एवं कृषि भूमि के अनुसार आवश्यक उर्वरकों की गणना कर जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही पोर्टल पर मार्कफेड, एम.पी. एग्रो, विपणन समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास उपलब्ध उर्वरक स्टॉक की जानकारी भी दिखाई देगी।

किसान अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक विक्रेता का चयन कर ई-टोकन जारी कर सकेंगे। जारी ई-टोकन के माध्यम से किसान चयनित उर्वरक विक्रेता से तीन दिवस की समयावधि में उर्वरक क्रय कर सकेंगे। यह प्रणाली उर्वरक वितरण में पारदर्शिता लाने, कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *