Dindori News : विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल को मिला नया जिला संयोजक, विकास परमार की नियुक्ति….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की सोमवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को सशक्त बनाने को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से विकास परमार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया।

विकास परमार की नियुक्ति की घोषणा होते ही संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और निरंतर सहभागिता को देखते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही परमार के समर्थकों, शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से और प्रत्यक्ष रूप से मिलकर उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएं दीं। जिलेभर में विशेषकर युवाओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह देखा गया।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि विकास परमार के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और समाजहित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। साथ ही आगामी दिनों में प्रस्तावित संगठनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *