Dindori Breking News : डिंडौरी महिला एवं बाल विकास में बड़ा प्रशासनिक बदलाः आंगनवाड़ी भर्ती घोटाले के बाद परियोजना अधिकारी को नई जिम्मेदारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया में शिकायतें और अनियमितताएं सामने आने के बाद डिंडौरी प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर कार्यालय, जिला डिंडौरी ने आदेश जारी करते हुए अयोध्या सिंह राठौर, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना समनापुर, को तत्काल प्रभाव से जिला कार्यकम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय डिंडौरी के रूप में कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।

मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, भोपाल के निर्देशों के तहत यह निर्णय लिया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती प्रक्रिया में अनाधिकृत राशि वसूली और संबंधित वीडियो/आडियो के वायरल होने के मामले सामने आए थे। लगातार शिकायतें दर्ज होने के कारण प्रशासन ने यह कार्रवाई की। कलेक्टर कार्यालय ने बताया कि इस कदम के तहत राठौर को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों 1965 एवं 1966 के प्रावधानों के अनुसार प्रशासनिक शक्तियां और सामान्य प्रशासनिक अधिकार प्रदान किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस आदेश की प्रतिलिपियाँ आयुक्त महिला एवं बाल विकास, भोपाल, कमिश्नर जबलपुर संभाग, संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास जबलपुर संभाग, तथा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास डिण्डौरी, समनापुर और अमरपुर को सूचनार्थ भेजी गई हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *