Dindori News : मन की बात को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान, डिंडौरी में भाजपा मंडल बैठक आयोजित….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के मार्गदर्शन में डिंडौरी मंडल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुधीरदत्त तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य की विशेष उपस्थिति रही। बैठक के पूर्व मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर तिलक एवं वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक मतदान केंद्र तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना आवश्यक है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम सुनने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इसकी सतत चिंता करते हुए उन्हें लाभान्वित किया जाए, ताकि प्रत्येक मतदान केंद्र को मजबूत बनाया जा सके। बैठक में मंडल महामंत्री भागिरथ ऊरैती एवं तरुण ठाकुर, मंडल मंत्री दीपिका भारद्वाज एवं जय सिंह पट्टा, मीडिया प्रभारी अमित बर्मन सहित बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *