Dindori News :  प्रतिबंध के बावजूद शराब बिक्री बेनकाब, युवाओं ने दिखाई जिम्मेदारी — आबकारी विभाग पर उठे सवाल…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी।  जिला मुख्यालय में शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध रूप से शराब बिक्री का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच नगर के जागरूक युवाओं ने सराहनीय पहल करते हुए प्रतिबंध के बावजूद जबलपुर बस स्टैंड डिंडौरी में बिक अवैध शराब को आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया। युवाओं की इस कार्रवाई से जहां अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा, वहीं आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि अवैध शराब की पहचान और कार्रवाई जनता व युवा स्वयं करने लगें, तो फिर आबकारी विभाग की भूमिका क्या रह जाती है। विभाग की निष्क्रियता के कारण ही अवैध शराब कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है।

युवाओं की इस साहसिक पहल की नगरभर में सराहना की जा रही है। लोगों ने मांग की है कि आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ नियमित और सख्त कार्रवाई करे, ताकि शराबबंदी का उद्देश्य सार्थक हो सके और युवाओं को कानून अपने हाथ में न लेना पड़े। अब देखना यह है कि इस मामले के बाद आबकारी विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ठोस कदम उठाता है या फिर कार्रवाई का जिम्मा आगे भी जागरूक नागरिकों पर ही छोड़ दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *