Mp Education Update : प्रदेश की सभी प्राथमिक शालाओं में होगा एफएलएन मेला, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। सत्र 2025-26 में प्रदेश की समस्त शासकीय प्राथमिक शालाओं में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) मेले का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल द्वारा सभी जिला परियोजना समन्वयकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

राज्य शिक्षा केन्द्र के अपर संचालक शीतांश शुक्ला ने बताया कि एफएलएन मेला तीन चरणों में आयोजित किया जाना है। प्रथम चरण का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को किया जा चुका है, जबकि द्वितीय चरण 30 दिसंबर 2025 एवं तृतीय चरण 28 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार मेले का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए।

निर्देशों के अनुसार प्रत्येक शाला स्तर पर माता–अभिभावक समूह का गठन कर मासिक शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। एफएलएन मेले से संबंधित तीनों चरणों के रिपोर्ट कार्ड शालाओं को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। मेला आयोजन से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

एफएलएन मेले के दौरान समुदाय और पालकों के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी के बच्चों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए उनके स्तर के अनुरूप बाल मेला गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। राज्य शिक्षा केन्द्र ने स्पष्ट किया है कि एफएलएन मेले से जुड़ी अन्य सभी व्यवस्थागत व्यवस्थाएं पूर्ववत लागू रहेंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, जिला पंचायत, डाइट, विकासखंड स्रोत समन्वयक एवं संबंधित संस्थाओं को भी सूचना देकर सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *