Dindori Sports News : खेल प्रेमियों के लिए मौका! अमरपुर में 27–28 दिसंबर को होगा ,अमरपुर बैडमिंटन लीग का आयोजन….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अमरपुर में आगामी 27 एवं 28 दिसंबर को अमरपुर बैडमिंटन लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल डबल्स मैच खेले जाएंगे, जिसमें अमरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। टूर्नामेंट को आकर्षक बनाने के लिए विजेता टीम को ₹5000 तथा उपविजेता टीम को ₹3000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 26 दिसंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक खिलाड़ियों के लिए प्रवेश शुल्क ₹500 रखा गया है। आयोजकों का कहना है कि सीमित स्लॉट होने के कारण समय रहते पंजीयन कराना अनिवार्य है। मैचों का आयोजन बाजार चौक अमरपुर, खेरमाई मंदिर के पीछे स्थित बैडमिंटन कोर्ट, अमरपुर में किया जाएगा। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि प्रतियोगिता सुचारु एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हो सके।

आयोजक समिति के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और बैडमिंटन जैसे इनडोर खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए खिलाड़ी 8878136233, 7693854080, 9981085984, 9981228842 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर एवं उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *