Dindori News : शासकीय हाई स्कूल मुड़की में राष्ट्रीय गणित दिवस का भव्य आयोजन…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले शासकीय हाई स्कूल मुड़की में राष्ट्रीय गणित दिवस का भव्य आयोजन उत्साह और शैक्षणिक वातावरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर विकास जैन (ब्लॉक संयोजक, आकांक्षी कार्यक्रम, नीति आयोग एवं अखिल भारतीय विज्ञान परिषद के जिला प्रमुख) और विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता नामदेव (महाकौशल विज्ञान परिषद की जिला संयोजक) उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर गणित विषय के महत्व और उसके व्यावहारिक उपयोगों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि डॉक्टर विकास जैन ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संख्या सिद्धांत, अनंत श्रेणी और विभाजन कार्यों में उनका योगदान आज भी गणित की दुनिया में अमूल्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को गणित को समझकर पढ़ने और उसमें रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

संस्था की प्रभारी प्रचार्या सुनीता नामदेव ने अपने उद्बोधन में बताया कि श्रीनिवास रामानुजन ने मात्र 12 वर्ष की आयु में ही त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली थी और अनेक महत्वपूर्ण प्रमेयों की रचना की। उन्होंने प्रसिद्ध हार्डी–रामानुजन संख्या 1729 का उदाहरण देते हुए बताया कि यह दो संख्याओं के घन के योग से बनने वाली विशेष संख्या है, जिसे मैजिक नंबर भी कहा जाता है। साथ ही उन्होंने दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं लक्ष्मी श्याम, माया धुर्वे, दिनेश निर्या, सोनाली पांडे और अभिलाषा साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश निर्या ने किया। आयोजन के अंत में विद्यार्थियों ने गणित के प्रति रुचि और जिज्ञासा के साथ इस दिवस को सार्थक बनाने का संकल्प लिया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *