Dindori Breking News : समग्र शिक्षा बैठक में उपस्थित नहीं रहे 6 अधिकारी—कारण बताओ नोटिस, अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शासन की शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परियोजना समन्वयक श्रीमती श्वेता अग्रवाल ने की।

बैठक में शालाओं में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता, समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूर्णता एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान विकासखंडवार योजनाओं में साइकिल वितरण, यू-डाइस फीडिंग, गणवेश राशि अंतरण, अपार आईडी प्रगति, नामांकन एवं मेंटरिंग एप पर की जा रही मॉनिटरिंग की समीक्षा की गई।

जिला परियोजना समन्वयक ने निर्देश दिए कि कमजोर प्रगति वाली योजनाओं में एक सप्ताह के भीतर सुधार के उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही सभी खंड स्त्रोत समन्वयकों को विद्यालयों में शिक्षक-छात्र उपस्थिति तथा शिक्षण कार्य की सतत मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया गया।

एमआईएस कोऑर्डिनेटरों को योजनाओं का डाटा विश्लेषण कर रिपोर्ट प्रतिदिन विद्यालयों तक पहुंचाने तथा ऑनलाइन फीडिंग समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। तीन दिवस में यू-डाइस प्लस की डाटा फीडिंग अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, सहायक परियोजना समन्वयक  आशीष पांडे, जिला शिक्षा केंद्र के एपीसी, अकाउंटेंट, प्रोग्रामर तथा सातों विकासखंडों के समन्वयक उपस्थित रहे। वहीं बैठक में अनुपस्थित छह खंड अकादमिक समन्वयकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। तीन दिवस में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *