Dindori News : 32 केंद्रों पर 2369 रुपये समर्थन मूल्य में धान खरीदी, पहले ही दिन 692 किसानों ने कराया स्लॉट बुक….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिले में खरीफ उपार्जन कार्य आज 01 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो गया है। म.प्र. शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने किसान सुविधा और जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले भर में 32 धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए हैं।

इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 69 रुपये अधिक है। जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में डिंडौरी, मुडकी, शाहपुर, सरहरी, माडियारास, अमरपुर, चांदपुर, निघोरी (भानपुर), सक्का, कोकोमटा, प्रेमपुर, बरगा (बम्हनी), पिपरिया, समनापुर, चाँदरानी, मानिकपुर (समनापुर), कुकर्रामठ, छांटा, हर्रा, बजाग, आमाडोंगरी, लालपुर, करंजिया, परसेल, गोरखपुर, शहपुरा (एक और दो), बरगाव, मेहदवानी, मानिकपुर (शहपुरा), कठोतिया और राई शामिल हैं।

जारी रिपोर्ट के अनुसार, आज तक 692 किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए स्लॉट बुक किए हैं। जिला प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे 01 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक निर्धारित अवधि में अपने समीपस्थ उपार्जन केंद्र पर जाकर अपनी उपज का विक्रय करें और शासन की समर्थन मूल्य योजना का लाभ प्राप्त करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *