Panchayat Secretary Suspended : महीनों से गायब सचिव पर आखिरकार गिरी गाज : जिला सीईओ ने किया सस्पेंड….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। ग्राम पंचायत सुनपुरी (जनपद पंचायत बजाग) के सचिव गजरूप सिंह धुर्वे को कर्तव्य से लंबे समय तक अनाधिकृत अनुपस्थिति, कार्य में लापरवाही और शासन के निर्देशों का पालन न करने पर जिला पंचायत डिंडौरी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिंडौरी ने आदेश जारी किया।

जनपद पंचायत बजाग द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि सचिव धुर्वे पिछले दो माह से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे, जिससे पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। मजदूरी भुगतान, अन्य बिल भुगतान एवं निर्माण कार्य ठप पड़े रहे। समग्र–KYC की प्रगति भी शून्य पाई गई।

किसान, मजदूर और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर न मिल पाने की स्थिति बनी रही। सचिव धुर्वे को कई बार कारण बताओ सूचना पत्र एवं चेतावनी पत्र जारी किए गए, परंतु उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी समय-सीमा में निराकरण नहीं कराया गया। यहां तक कि 2 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभा में भी वे बिना सूचना अनुपस्थित रहे।

प्रकरण को अनुशासनहीनता मानते हुए और मप्र पंचायत सेवा नियम 2011 के नियम 7 का उल्लंघन पाए जाने पर जिला पंचायत ने उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा तथा उनका मुख्यालय जनपद पंचायत बजाग निर्धारित किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *