Dindori News : जिला चिकित्सालय के विकास कार्यों पर चर्चा! बाउंड्रीवाल, शेड और रोशनी सहित नई योजनाओं पर हुआ मंथन….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व से पारित प्रस्तावों की समीक्षा के साथ-साथ समिति के समक्ष विभिन्न नवीन कार्यों का एजेण्डा प्रस्तुत किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला चिकित्सालय के बाउंड्रीवाल निर्माण, नाले के चौड़ीकरण, चिकित्सालय की छत पर शेड निर्माण, अस्पताल भवन की पुताई, परिसर में पर्याप्त रोशनी हेतु लाइटिंग व्यवस्था, तथा आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में डॉक्टर ड्यूटी रूम से संबद्ध लेट-बाथ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को विभागीय उपयंत्री के साथ निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावित कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्राक्कलन तैयार किया जाए। साथ ही जिला चिकित्सालय को सर्वसुविधायुक्त और बेहतर बनाने हेतु विभिन्न सुझावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सीएमएचओ, सिविल सर्जन, डीपीओ, हॉस्पिटल मैनेजर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *