Dindori News : एंबुलेंस का इंतजार नहीं, कलेक्टर ने खुद पहुंचाया घायल युवकों को अस्पताल….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी-जबलपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम अमेरा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां मोटरसाइकिल और मुजाहिद ट्रैवल्स बस की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके से गुजर रहीं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मानवीयता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। घटना के समय कलेक्टर भदौरिया शहपुरा के दौरे पर जा रही थीं। रास्ते में घायल युवकों को तड़पते देख उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया, स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपने शासकीय वाहन से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कलेक्टर स्वयं अस्पताल पहुंचीं और चिकित्सकों को तुरंत इलाज शुरू करने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान भगत सिंह उइके (23) और भंगू सिंह धुर्वे (22) के रूप में हुई है, जो अमेरा से मालपुर की ओर जा रहे थे, तभी बस से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इलाज के दौरान भगत सिंह उइके की मृत्यु हो गई, जबकि भंगू सिंह धुर्वे का इलाज जारी है। ग्रामीणों ने कलेक्टर भदौरिया के इस संवेदनशील कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि यह घटना प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवीयता का प्रतीक है। इस मौके पर एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, पीडब्ल्यूडी अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी और स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *