Dindori News : शहपुरा में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को जल परीक्षण प्रशिक्षण…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। शहपुरा जनपद के आजीविका भवन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) उपखंड शहपुरा द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर विभाग के प्रभारी सहायक यंत्री गगन कुमरे और महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग के रसायनज्ञ योगेश परते एवं विकासखंड समन्वयक ने किया।

प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को एफ.टी.के. (फील्ड टेस्टिंग किट) के माध्यम से जल परीक्षण की पूरी प्रक्रिया सिखाई गई। प्रशिक्षकों ने पेयजल स्रोतों की जांच, जल में प्रदूषक तत्वों की पहचान, परीक्षण किट का रखरखाव और नियमित जल गुणवत्ता निगरानी के व्यावहारिक तरीके बताएं। उपस्थित महिलाओं ने स्वयं किट का उपयोग कर परीक्षण का अभ्यास भी किया।

सतत निगरानी के उद्देश्य से सभी प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण किया गया, ताकि भविष्य में जल गुणवत्ता संबंधी रिपोर्टिंग ऑनलाइन माध्यम से की जा सके। प्रशिक्षण के अंत में प्रत्येक पंचायतवार प्रशिक्षित महिला को एक-एक एफ.टी.के. किट प्रदान की गई, जिससे वे अपने क्षेत्र में नियमित जल परीक्षण कर ग्रामीण जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने में योगदान दें।

प्रभारी सहायक यंत्री गगन कुमरे ने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए अत्यंत प्रभावी कदम है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता अब अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छ जल अभियान की प्रमुख सहयोगी बनेंगी और समुदाय में जल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाएंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *