Dindori News : पीएम श्री माध्यमिक शाला सरई में शिक्षकों का विदाई सम्मान समारोह आयोजित….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। पीएम श्री माध्यमिक शाला सरई में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती अंजोरा तेकाम के सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह एवं स्वैच्छिक स्थानांतरण में गई श्रीमती अंजू लता यादव का विदाई समारोह बीईओ शशि भूषण बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी ज़ैमल कुसरे, अमर सिंह ठाकुर, डॉ. राकेश गौतम, अजय यादव, छवि वैष्णव, रवि मिश्रा, महेश चौबे, संजीव पांडे, बलराम चंदेल, सुरेंद्र तिवारी, श्रीमती उषा सैयाम, सीमा तेकाम, कलमवत्ती श्याम, हेमलता मर्सकोले, सरस्वती मार्को सहित कई अन्य शिक्षक और छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन दीप भान राठौर ने किया। विदाई समारोह के दौरान शिक्षकों के योगदान को याद किया गया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *