डिंडौरी। आयुक्त कोष एवं लेखा मध्यप्रदेश के आदेश को एक साल हो जाने के बावजूद जनजातीय कार्य विभाग के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि में सुधार नहीं हुआ है। शासकीय शिक्षक संगठन, जिला डिंडोरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नवीन प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षाकर्मी संविदा शिक्षक के पद पर हुई थी, लेकिन EHRMS पोर्टल पर उनकी नियुक्ति तिथि 01/07/2018 दिखाई जा रही है।

वास्तविक नियुक्ति वर्ष 1998, 1999, 2001 और 2003 का है। संगठन द्वारा कई पत्राचार किए जाने के बावजूद अभी तक यह सुधार नहीं हुआ। शिक्षकों ने डीडीओ को अपने प्रथम नियुक्ति आदेश और सेवा पुस्तिका की छाया प्रति के साथ आवेदन किया है। राम कुमार गर्ग ने नवीन कलेक्टर श्रीमती अंजूपवन भदौरिया से अपील की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर शिक्षकों की नियुक्ति तिथि में सुधार करवाएँ।




