Dindori News : अतिथि शिक्षक भर्ती में अनियमितता, प्रभारी प्राचार्य को बीईओ ने जारी किया नोटिस…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में विकास खंड समनापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई में अतिथि शिक्षक भर्ती में अनियमितता पाए जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी समनापुर ने प्रभारी प्राचार्य को नोटिस जारी किया है। प्राचार्य को दो दिवस में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूचना पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2024-25 में विज्ञान वर्ग 02 के लिए पहले से कार्यरत अतिथि शिक्षक होते हुए भी सत्र 2025-26 के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए गए जो शासन के नियमों के खिलाफ हैं। इसके चलते विज्ञान वर्ग 02 के लिए जारी विज्ञापन और चयन प्रक्रिया को निरस्त कर पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षक को आमंत्रित कर चयन पूरा करने का आदेश दिया गया है।

बता दें कि अतिथि शिक्षक मुकेश कुमार खांडे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत की थी कि वे 16 सितंबर 2021 से 09 सितंबर 2025 तक विज्ञान वर्ग 02 में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके प्राचार्य ने अन्य अतिथि शिक्षक नियुक्त कर उन्हें सेवा से वंचित कर दिया। शिकायत के बाद ही बीईओ ने कार्रवाई करते हुए प्राचार्य को नोटिस जारी किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *