Ganpati Visarjan Celebration : अनंत चतुर्दशी पर गूंजे जयकारे, श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेशोत्सव का समापन श्रद्धा और हर्षोल्लास के बीच हुआ। जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया इसी क्रम में शहपुरा विकासखंड के ग्राम करौंदी सहित ग्रामीण अंचलों से लेकर नगर क्षेत्रों तक गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं।

सुबह से ही ढोल-नगाड़ों की थाप, डीजे की धुन और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं के साथ चल समारोह में उमड़े। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं और बच्चे भी उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में शामिल हुए।

चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित विसर्जन स्थलों तक पहुँचा। परंपरानुसार नदी-तालाबों में गजानन की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के गगनभेदी नारों के बीच बप्पा को विदाई दी। पूरे जिले में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए गणेशोत्सव के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की पुख्ता तैयारियां की थीं। जगह-जगह भक्तों की आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *