Dindori Police Action : कोतवाली पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।जानकारी के अनुसार फरियादी गणेश यादव निवासी शांति नगर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 01/09/2025 की दरम्यानी रात को उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP-52 MB 3001 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने धनेश्वर पिता किशोरी लाल यादव (22 वर्ष) निवासी भैंसवाही और जगदीश पिता जीवन लाल बर्मन (24 वर्ष) निवासी भैंसवाही को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जप्त की गई। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली  दुर्गा प्रसाद नगपुरे के मार्गदर्शन में स.उ.नि. अखिलेश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, आरक्षक श्याम तिवारी, आरक्षक नीलेश साहू एवं आरक्षक हेमंत झरिया का विशेष योगदान रहा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *