Dindori Crime News : डिंडौरी में महिला की हत्या का खुलासा! जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, पुलिस ने पकड़ा कातिल….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के चौकी अमरपुर अंतर्गत ग्राम जलेगांव में 55 वर्षीय महिला सावित्री बाई परस्ते की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को घर के आंगन में महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। पास ही एक लोहे की बरछी पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा और एसडीओपी बजाग विवेक गौतम के निर्देशन में एफएसएल टीम बालाघाट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं वीडियोग्राफी की गई।

जांच के दौरान मृतका की पुत्री एवं ग्रामीणों से पूछताछ की गई। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी दद्दू उर्फ राधे (24) निवासी जलेगांव को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने आपसी रंजिश और जादू-टोना करने के संदेह में धारदार हथियार से हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 332(a) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस सफल अन्वेषण एवं शीघ्र गिरफ्तारी में एसडीओपी बजाग विवेक गौतम, थाना प्रभारी समनापुर निरीक्षक हरिशंकर तिवारी, उप निरीक्षक पारस यादव, चौकी प्रभारी अमरपुर सउनि अतुल हरदाहा, सउनि रामरतन झारिया, प्र.आर. गंगा यादव एवं आर. अजीत धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक डिंडौरी ने उनकी प्रशंसा की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *