Dindori Panchayat Success : पंचायतों की प्रगति पर फोकस | सरसडोली को ₹11,000 का प्रथम पुरस्कार….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी । जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत उन्नति सूचकांक के प्रचार-प्रसार एवं विमोचन को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने की। कार्यशाला की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जिला सदस्यगण एवं सरपंचों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों के सरपंचों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। विशेष रूप से जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार राठौर, उपाध्यक्ष अंजू, सदस्य प्रीतम सिंह एवं हीरा रुदेश सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई।

जिले की पंचायतों को 9 विकास विषयों के आधार पर मूल्यांकित किया गया। सरसडोली ग्राम पंचायत, जनपद मेहंदवानी को प्रथम पुरस्कार स्वरूप ₹11,000, रयपुरा (शहपुरा) को द्वितीय पुरस्कार ₹7,100, एवं कनेरी (मेहंदवानी) को तृतीय पुरस्कार ₹5,100 से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 7 पंचायतों को ₹2,100 और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस दौरान 10 पंचायतों को नकद पुरस्कार एवं अन्य 10 को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, सचिव, रोजगार सहायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ईश्वर प्रसाद साहू ने किया। समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने सभी ग्राम पंचायतों से अपील की कि वे अधिक मेहनत करें, जिससे डिंडोरी जिला प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *