Hostel Protest in Dindori : सड़क पर छात्र, हाथ में खाली थालियां; अधीक्षक की लापरवाही के खिलाफ फूटा आक्रोश..

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय स्थित सीनियर बालक छात्रावास के छात्रों ने मंगलवार को भोजन की गुणवत्ता और छात्रावास की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। चंद्र विजय महाविद्यालय के सामने छात्रों ने खाली थालियां हाथ में लेकर धरना दिया और छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

छात्रों का कहना है कि उन्हें बीते कई महीनों से खराब गुणवत्ता वाला भोजन परोसा जा रहा है, जिससे उनकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ ही छात्रावास में साफ-सफाई, पीने के पानी, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि वे कई बार अपनी शिकायत अधीक्षक और विभागीय अधिकारियों तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन किसी ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। इससे आहत होकर वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए।

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बी.डी. सोनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने छात्रों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। बीईओ ने आश्वासन दिया कि शिकायतों की जांच कर शीघ्र ही छात्रावास अधीक्षक को हटाया जाएगा और सभी व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर जिले के छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासनिक आश्वासन जमीनी हकीकत में कब और कैसे तब्दील होते हैं, या यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह सिर्फ कागजों में ही दब क

र रह जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *