CEO Janpad Panchayat Transfer : MP पंचायत विभाग में बड़ा फेरबदल! 38 अधिकारियों की नई पदस्थापना, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी…?

Rathore Ramshay Mardan
4 Min Read

 

— जिला पंचायतों और जनपद पंचायतों में नई जिम्मेदारियां, शासन ने तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के दिए निर्देश

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 38 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 22 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में विभिन्न जिला पंचायतों, जनपद पंचायतों और क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। शासन ने संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल के लिए तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

— जारी पत्र के अनुसार

दरअसल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अवर सचिव लक्ष्मी चौधरी के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी आदेश में अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना और नवीन पदस्थापना का विवरण दिया गया है। सूची में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी तथा प्रशिक्षण केंद्रों के प्राचार्य सहित विभिन्न पदों पर पदस्थापना की गई है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

जिला पंचायतों में अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार, मीना कश्यप को जिला पंचायत सागर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। गायत्री कुमार साखरे को जिला पंचायत बालाघाट में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। उदय प्रताप सिंह को जिला पंचायत नरसिंहपुर में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है, जबकि श्रुति चौधरी को जिला पंचायत नर्मदापुरम में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रंजीत ताराम को जिला पंचायत नर्मदापुरम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

ममता कुलस्ते को जिला पंचायत बालाघाट में परियोजना अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। प्रभामती तेकाम को जिला पंचायत सिवनी में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश कुमार जैन को जनपद पंचायत बड़वाह, जिला खरगोन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

कई जिलों में बदली पदस्थापना

प्रतिपुष्पा जैन को जिला पंचायत सागर में परियोजना अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। शिवानी जैन को जिला पंचायत शहडोल में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। ज्ञानेंद्र मिश्रा को जिला पंचायत सतना में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि माया बारिया को जिला पंचायत बड़वानी में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

प्रदीप कुमार दुबे को रीवा संभाग में उपायुक्त कार्यालय में पदस्थ किया गया है। उपेंद्र सिंह सेंगर और दिलीप जैन को क्रमशः भोपाल और उज्जैन स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्रों में प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश में सीहोर, रायगढ़, उमरिया, राजगढ़, मुरैना, नीमच, इंदौर, अशोकनगर, बैतूल और बुरहानपुर सहित अन्य जिलों में भी अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। विभिन्न जनपद पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और जिला पंचायतों में परियोजना अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश

शासन ने संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल के लिए तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागीय अधिकारियों, विकास आयुक्त, पंचायत संचालनालय, संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों तथा जिला और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। इसके साथ ही अधिकारियों की कार्यमुक्ति और नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी विभाग को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *