Forest Village Conversion : डिंडौरी के 26 वनग्राम बनेंगे राजस्व ग्राम, प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय पर जोर, अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

डिंडौरी। जिले के 26 वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने समीक्षा तेज कर दी है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित ग्रामों में चल रही कार्यवाही और राजस्व ग्राम में परिवर्तन के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को आवश्यक अभिलेखों के संकलन, दस्तावेजी कार्यवाही और प्रक्रियागत औपचारिकताओं को आपसी तालमेल के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि 26 वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की कार्यवाही नियमानुसार आगे बढ़ सके।

समीक्षा बैठक में संबंधित पटवारी, बीट गार्ड, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, रेंजर, एसडीएम बजाग, एसडीओ वन, एसडीएम डिंडौरी तथा संयुक्त कलेक्टर उपस्थित रहे। बैठक में संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने विभाग की जिम्मेदारियों के अनुरूप समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

जिले के 26 वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की प्रक्रिया में वन एवं राजस्व विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रियागत कार्यवाही को व्यवस्थित ढंग से पूरा करना इस प्रक्रिया का प्रमुख हिस्सा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *