MP Patwari News: स्वामित्व योजना पर पटवारियों का बड़ा ऐलान! CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद क्या बोले…?

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

— मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले पटवारी संघ के पदाधिकारी, न्यायिक संरक्षण की व्यवस्था पर हुई चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन और पटवारियों की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने योजना से संबंधित कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने की प्रतिबद्धता जताई।

मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा और भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रस्तावित सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि बातचीत सार्थक रही। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना में आवश्यक न्यायिक संरक्षण की व्यवस्था कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने की बात कही है।

वहीं, मध्यप्रदेश प्रांतीय पटवारी संघ के अश्विन सैनी ने कहा कि पटवारी स्वामित्व योजना से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ करने के लिए तत्पर हैं। भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय मंत्री कुलदीप सिंह ने भी कहा कि स्वामित्व योजना से संबंधित कार्य राज्य सरकार की प्राथमिकता में हैं और पटवारी अपने दायित्वों के निर्वहन में पीछे नहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जनकल्याण के कार्यों में पटवारी पूरी सहभागिता निभाएंगे। इस दौरान राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने पटवारी संघ के पदाधिकारियों का मुख्यमंत्री से परिचय कराया।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *