MP Police Big News : पुलिस महकमे में बड़ा आदेश जारी ! त्योहारों के बीच पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर 15 दिन का प्रतिबंध…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी प्रमुख धार्मिक त्योहारों, दुर्गोत्सव और दशहरा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस विभाग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

विशेष शाखा, मध्यप्रदेश भोपाल की ओर से 7 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर 11 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक प्रतिबंध रहेगा।

पत्र में कहा गया है कि आगामी समय में पड़ने वाले प्रमुख धार्मिक त्योहारों, दुर्गोत्सव एवं दशहरा के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

हालांकि, अपरिहार्य परिस्थितियों में आवश्यकता होने पर संबंधित पुलिस अधीक्षक अथवा जोनल पुलिस महानिरीक्षक सीमित अवधि के लिए अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे। वहीं वरिष्ठ स्तर पर आवश्यकता होने की स्थिति में पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन के बाद ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

यह आदेश प्रदेश के सभी विशेष पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जोनल पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त भोपाल एवं इंदौर, सभी पुलिस अधीक्षक/सेनानी तथा रेल पुलिस के पुलिस अधीक्षकों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *