Big Breaking : महिला को टक्कर मार पेड़ से टकराई कार, बिखरे डीजल के डिब्बों ने खोला चोरी का राज; हादसे के बाद कार सवार फरार…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले शहपुरा थाना क्षेत्र के बरौदा गांव के पास बुधवार सुबह एक कार ने सड़क से गुजर रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद कार में रखे डीजल के डिब्बे बाहर निकलकर सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार डीजल लेकर उमरिया की ओर जा रहे थे। बरौदा गांव के पास कार की चपेट में राहगीर महिला आ गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार में रखे डीजल के कई डिब्बे बाहर आ गए। मौके पर डीजल के डिब्बे मिलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया और डीजल चोरी की आशंका सामने आई है।

हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार सहित अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार में डीजल कहां से लाया गया था और घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं। बता दें कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही डीजल चोरी से जुड़े पूरे मामले और कार सवारों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *