Bajrang Dal Dindori : डिंडौरी में VHP-बजरंग दल की बैठक, गांव-गांव संगठन विस्तार और जनजागरण पर जोर…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। विराट हिंदू सम्मेलन एवं त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत का डिंडौरी में श्री सिद्ध हनुमान टेकरी सहित विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं वंदन किया गया।

इस दौरान महाकौशल प्रांत संयोजक तरस्वी उपाध्यक्ष, सह संयोजक रूपेश लांजीवार एवं रंजीत परमार सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किशन प्रजापत ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को पांच समितियां गठित करने का लक्ष्य रखने की बात कही। बैठक में गांव, गली और मोहल्लों तक जनजागरण के कार्यक्रम संचालित करने को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक के दौरान डिंडौरी जिले में धर्मांतरण को लेकर संगठन की ओर से चिंता व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया गया। साथ ही संगठन की ओर से धर्मांतरण कर चुके लोगों की घर वापसी के लिए अभियान चलाने की बात भी कही गई।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष देवेंद्र मरकाम, जिला मंत्री अर्पित चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष विनय मिश्रा, बजरंग दल जिला संयोजक विकास सिंह परमार, जिला सहसंयोजक कारण शुक्ला एवं आलोक बर्मन, बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख नरेंद्र साहू, डिंडौरी प्रखंड संयोजक लोकेश पाराशर, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख राहुल गौतम , सतीश पारासर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *