Big Breaking : आसमान से बरसी मौत! आकाशीय बिजली की चपेट में तीन युवक, एक की दर्दनाक मौत, दो घायल….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

बिलाईखार में अचानक गिरी बिजली से मचा कोहराम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 

डिंडौरी। बजाग थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाईखार में गत दिन रविवार को दोपहर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 3 बजे हुए इस हादसे में तीन युवक बिजली की चपेट में आ गए। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

अचानक हुई इस घटना से कुछ ही पलों में खुशहाल माहौल मातम में बदल गया। आकाशीय बिजली की चपेट में आए युवकों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण और परिजन तत्काल घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग लेकर पहुंचे।

एक युवक की मौत की खबर सामने आते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ समय पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां अचानक मातम पसर गया।

घटना की सूचना बजाग पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मृतक युवक तथा घायल युवकों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। आगे की जानकारी मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *