Dindori News : पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान’ के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्राथमिक शाला हल्दी टोला में हुआ आयोजन

डिंडौरी। ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान’ के तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राथमिक शाला हल्दी टोला, हल्दी करेली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अतिथि शिक्षक तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जल स्रोतों को बचाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी शिक्षक आरती मोंगरे के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं एवं अतिथि शिक्षक ने विद्यालय परिसर में पौधों को रक्षा सूत्र बांधा। विद्यार्थियों ने पौधों की सुरक्षा के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर सहभागियों को जागरूक भी किया गया।

 

मिट्टी की गणेश प्रतिमा अपनाने का संदेश

 

कार्यक्रम में ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान’ के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि धार्मिक आस्था को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण जरूरत है। मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को अपनाने से गणेश विसर्जन के दौरान जल स्रोतों में होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और सहभागियों ने पर्यावरण-अनुकूल गणेश उत्सव मनाने, स्वच्छ जल स्रोतों की रक्षा करने तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। पौधों को रक्षा सूत्र बांधने की पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने ‘पेड़ हैं तो जीवन है’ का संदेश भी दिया।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *