भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से तीन जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। 20 अगस्त 2026 को जारी आदेश में इंदौर ग्रामीण, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और सिंगरौली से जुड़े पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार इंदौर ग्रामीण जिले में शिवनारायण डिंगु को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं लखन सिसोदिया और सुनील गहलोत को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह नर्मदापुरम में रामजीवन साध को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि छिंदवाड़ा में गोपाल यादववंशी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
सिंगरौली जिले में रवि चौरसिया को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ उमेश विश्वकर्मा और राजू जायसवाल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं। नियुक्तियों के बाद संबंधित जिलों में संगठन को और सक्रिय एवं मजबूत करने की जिम्मेदारी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सामने होगी।
आदेश की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सभी जिला अध्यक्षों को भेजी गई है।

