डिंडौरी। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने नायब तहसीलदारों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर दो नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार सिंगोर, जो वर्तमान में तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन, डिंडौरी का प्रभार संभाल रहे थे, को नायब तहसीलदार बजाग का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया है।
इसी प्रकार नायब तहसीलदार देवाशरण सिंह नेताम, जो कार्यालय तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन, डिंडौरी में पदस्थ थे, को नायब तहसीलदार वृत्त करंजिया के पद पर पदस्थ किया गया है।
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि यह फेरबदल जिले में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन तथा राजस्व संबंधी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
