Big Breaking : मौत से पहले पिता को जगाकर बोला— पापा… मैंने सलफास खा लिया ! आठ महीने पहले हुई थी शादी, इंजीनियर युवक ने दे दी जान….

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

 

सुबह मॉर्निंग वॉक और चाय के बाद घर पहुंचकर उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और चैट की जांच में जुटी

 

 

डिंडौरी। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के किसलपुरी गांव में बुधवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई। 30 वर्षीय युवक सौरभ पाठक ने जहरीले पदार्थ (सलफास) का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार सौरभ बुधवार सुबह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर गया था। लौटते समय उसने एक होटल में चाय पी और फिर घर पहुंचकर सलफास की गोली खा ली। इसके बाद उसने अपने सो रहे पिता सतीश पाठक को जगाकर बताया कि उसने सलफास खा लिया है। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता सतीश पाठक के द्वारा बताया कि सौरभ उनका इकलौता बेटा था। उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। दिसंबर 2025 में उसकी शादी शहडोल जिले के बुढ़ार निवासी अशोक पांडेय की बेटी काजल उर्फ नैना से हुई थी। परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था।

 

पिता का कहना है कि 3 मई 2026 को बहू अपने भाई के साथ मायके चली गई थी। परिवार को उम्मीद थी कि वह कुछ दिनों बाद वापस लौट आएगी, लेकिन बाद में सौरभ ने बताया कि उसकी पत्नी वापस आने से इनकार कर रही है। उनके अनुसार पति-पत्नी के बीच क्या बातचीत हुई, इसका पता मोबाइल की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट की जांच के बाद ही चल सकेगा।

 

सिटी कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और मोबाइल की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट की जांच भी की जाएगी। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *