Politics News : MP महिला कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, मध्य प्रदेश के 24 जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी… देखें पूरी लिस्ट…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद जारी हुआ आदेश, संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल/नई दिल्ली। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 24 जिलों के महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी है। यह नियुक्तियां अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति से की गई हैं।

ज़ारी आदेश के मुताबिक 

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार पहली सूची में ग्वालियर शहर, जबलपुर शहर, जबलपुर ग्रामीण, सतना ग्रामीण, रीवा ग्रामीण, कटनी शहर, मुरैना शहर, मुरैना ग्रामीण, रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, सागर शहर, सागर ग्रामीण, सीधी शहर, सिंगरौली शहर, भिंड शहर, देवास ग्रामीण, मैहर, धार, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), झाबुआ, विदिशा, मंदसौर और श्योपुर जिलों के लिए महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

 

सूची में ग्वालियर शहर से ज्योति सिंह, जबलपुर शहर से प्रियंका सोनी, जबलपुर ग्रामीण से अर्चना दहिया, सागर शहर से डॉ. किरणलता सोनी, छिंदवाड़ा से सरला सिरसौदिया, विदिशा से नीतू सिंह राजपूत, मंदसौर से राखी सतावरवाला और श्योपुर से कृष्णा राठौर सहित कुल 24 महिला नेताओं को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

कार्यालय आदेश में इसे जिला अध्यक्षों की प्रथम सूची बताया गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि शेष जिलों के लिए भी जल्द नई नियुक्तियों की घोषणा की जा सकती है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इन नियुक्तियों से प्रदेश में महिला कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में संगठन की सक्रिय भूमिका बढ़ेगी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *