डिंडौरी। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, जिला शाखा डिंडौरी द्वारा शनिवार, 25 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत सभागार में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री अजय कुमार दुबे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष कमलेश पटेल, संभागीय अध्यक्ष विपिन पिपरे, अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि तेकाम सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं जिले के सभी तहसीलों, विकासखंडों तथा विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में हुई। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति में 45 वर्ष से अधिक आयु के पात्र कर्मचारियों को सीपीसीटी (CPCT) की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। इसके अलावा जिले में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ शीघ्र प्रदान करने तथा स्थायी कर्मियों, दैनिक वेतनभोगी एवं अंशकालीन कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए समय पर बजट उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
कार्यक्रम में संभागीय उपाध्यक्ष मिहीलाल धुर्वे, जिला महामंत्री गोपाल पाठक, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रुकमणी पटेल, जिला सचिव अशोक यादव, मीडिया प्रभारी मयंक उदेदशिया, जिला उपाध्यक्ष विजय मरावी, भागवानी धुर्वे, फुलेंद्र महोविया, तेजना ब्यौहार, अरुण पटेल, तहसील अध्यक्ष वीरन ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र मालवीय, अनिल मरावी, श्याम उईके, मनोज यादव, मनोज उसराठे, महेंद्र नागेश, धन्नू सिंह परस्ते, सीता बर्मन, हमेश्वरी तेकाम, वैशाली परस्ते, सरिता धुर्वे, रजिया मरावी, लीला तेकाम, रजनी बर्मन, रामकली परस्ते सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन के अंत में जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल ने सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों के निराकरण के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा।
